फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students disappointed due to cancellation and postponement of examinations

10वी की परीक्षाएं रद्द और 12वीं स्थगित, विद्यार्थी मायूस

Wed, 14 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students disappointed due to cancellation and postponement of examinations
सहारनपुर। सीबीएसई में दसवीं की परीक्षाएं रद्द होने और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित होने से छात्र मायूस हो गए हैं। उधर, प्रधानाचार्य और शिक्षक इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार ने जो भी फैसला लिया है, सोच समझकर ही लिया होगा।
विज्ञापन

जनपद में इस बार दसवीं के लिए करीब छह हजार और 12वीं के लिए 4500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं चार मई से होना प्रस्तावित था। हालांकि अभी तक केंद्र निर्धारित नहीं हुए थे। विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी जोरों पर थी। नवीनगर निवासी सनी 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह बीते दो माह से दिन में चार से पांच घंटे तैयारी को दे रहे हैं। मगर अब परीक्षाएं स्थगित होने से तैयारी का नुकसान होगा। शास्त्रीनगर निवासी प्रियांशु ने भी परीक्षाएं स्थगित होने पर मायूसी व्यक्त की। मगर उनका यह भी कहना है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने जो किया है, ठीक ही किया होगा।
विज्ञापन

उधर, दसवीं के विद्यार्थी खासकर ऐसे विद्यार्थी जो टॉपर बनने की चाह में थे, वह भी निराश हैं। माधोनगर निवासी रजनीश का कहना है कि बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में पहुंचने से पढ़ाई के प्रति लापरवाही बढ़ेगी। लेकिन कोरोना महामारी भी चल रही है। ऐसे में शायद जो भी किया जा रहा है, वह ठीक ही किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed