फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP workers staged a sit-in protest at tehsil headquarters

सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर किया धरना प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP workers staged a sit-in protest at tehsil headquarters
नकुड़/ रामपुर मनिहारान/ बेहट (सहारनपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव में भाजपा पर गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नकुड़ तहसील पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन एवं गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्रसेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा। चौधरी रुद्र सैन ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया है, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन

चौ इंद्रसेन ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश चुनाव आयोग की भूमिका भी संतोषजनक नहीं रही है। ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर पुन: चुनाव कराकर लोकतंत्र की रक्षा करने का काम किया जाए। जगपाल दास गुर्जर, युवा सपा नेता परीक्षित चौधरी, प्रवीन बान्दु खेड़ी, जीशान चौधरी, सात कुमार, सोनू चौधरी, प्रमोद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में सपा कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर 16 बिंदुओं का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या को सौंपा। इनमें जसवीर वाल्मीकि, चौधरी कल्याण सिंह, साहब सिंह, चौ. बिटू लंबरदार, ठा. श्यामवीर सिंह, सतनाम सिंह, विपिन चौधरी, अफजाल, राज कुमार, सुमन लता, अफसर आदि रहे।

बेहट तहसील में धरने पर पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने कहा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। सपा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीप्ति देव को सौंपा। इसमें प्रदेश सचिव युवजन सभा फहाद सलीम, जिलाउपाध्यक्ष फजलुर्रहमान शेख, नगराध्यक्ष अजीम मलिक, लाखन सिंह, रोहित राणा, फैजान कुरैशी, चौ. सितम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम राव, जुगनू त्यागी, अबरार गाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed