फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Son kept wandering with father's dead body, stretcher not found

मानवता शर्मसार: स्ट्रेचर न मिला, पिता की लाश को गोद में लेकर चला बेटा, नहीं पसीजा किसी का दिल, रुला देगी खबर

Tue, 12 Sep 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 11:33 PM IST
सार

Saharanpur News : यूपी के सहारनपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में मौत के बाद स्ट्रेचर न मिला तो बेटा अपने पिता की लाश को गोद में लेकर ही चल दिया। इस दौरान किसी का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन
Saharanpur: Son kept wandering with father's dead body, stretcher not found
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बेटा अपने पिता की लाश को लेकर भटकता रहा। लेकिन पिता को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। बाद में बेटे ने खुद ही पिता को गोद में उठाया और चल दिया। चिकित्सकों पर अभद्र करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


बड़गांव क्षेत्र के गांव महेश्वर निवासी घनश्याम (80) को लेकर बेटा कुलदीप सिंह देवबंद के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। तबीयत अधिक खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे शहर के दो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें बेड नहीं होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन जैसे-तैसे कर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक को दिखाने के लिए घंटों तक बैठे रहे। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि से फोन कर सिफारिश लगवाई तो कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया। भर्ती कर लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही घनश्याम की मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन स्ट्रेचर के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में इधर-उधर भटकते रहे। स्ट्रेचर कहीं नहीं मिला। इसके बाद बेटे ने बेड से पिता की लाश को उठाया और गोद में लेकर चल दिया, लेकिन स्टाफ का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके साथ चिकित्सकों ने भी ठीक व्यवहार नहीं किया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की पोल खोलकर रख दी। इस घटना का 38 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बेटा बोला- मेडिकल कॉलेज में ठीक नहीं व्यवस्था
बेटे कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके पिता दिल की बीमारी से ग्रसित थे। जिन्हें दिखाने के लिए वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। कई सौ करोड़ रुपये की बिल्डिंग केवल नाम की है।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

मामला उनके संज्ञान में है। जिस समय परिजन मरीज को लेकर पहुंचे। वह खुद वहां मौजूद रहीं। मृतक को ले जाने के लिए स्ट्रेचर दिया गया, लेकिन परिजन परेशान थे। किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले। - डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें: 
नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed