फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two real brothers have died in car accident on road in Parikshitgarh of Meerut

नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

Mon, 11 Sep 2023 08:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 08:48 PM IST
सार

Meerut Accident News : बाइक से घर जा रहे दो सगे भाइयों की रास्ते में ही सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी गम का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Two real brothers have died in car accident on road in Parikshitgarh of Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ शहर में सोमवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परीक्षितगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि उनकी बाइक और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई ने उपचार के लिए मेरठ अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

भयंकर थी टक्कर
परीक्षितगढ़ कस्बे के मवाना मार्ग मत्सय पालन रजवाहे के समीप कार और बाइक की आमने-समाने से भयंकर भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी को भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मवाना के ग्राम अमरगढ़ नंगला गौसाई निवासी चमननाथ और गौतम नाथ पुत्र गण धीरानाथ सोमवार शाम करीब पांच बजे परीक्षितगढ़ से बाइक द्वारा अपने गांव को जा रहे थे। बाइक गौतम नाथ चला रहा था। वे जैसे ही परीक्षितगढ़ मवाना मार्ग मत्सय पालन रजवाहे के समीप पहुंचे तो तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक गौतम नाथ (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई चमन नाथ (52) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

चमन नाथ ने रास्ते में तोड़ा दम
बताया गया कि हादसे के बाद राहगीर चमन नाथ को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

मृतक गौतम नाथ की पत्नी निशा, दो पुत्री और एक पुत्र व मृतक चमन नाथ की पत्नी बाला देवी, दो पुत्र व पांच पुत्रियों, दो भाई रोहताश नाथ, प्रकाश नाथ के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे बिलखते हुए बार-बार यही पूछ रहे हैं कि हमारे पापा कहां चले गए। बच्चों के इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे पा रहा है और इस दौरान ग्रामीण भी भावुक हो गए।

बताया गया कि चार भाइयों में चमन नाथ दूसरे नंबर व गौतम नाथ चौथे नबंर का था। सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed