फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Solar panels mounted on tube wells

धूल फांक रहे नलकूपों पर लगे सोलर पैनल

Wed, 07 Aug 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Solar panels mounted on tube wells
धूल फांक रहे नलकूपों पर लगे सोलर पैनल
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजली के खर्च को कम करने के लिए नगर निगम के नलकूपों पर लगाए गए सोलर पैनल सफल नहीं हो सके हैं। कई जगह पर पैनल शोपीस बनकर रह गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि बंद पैनल को चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शहरी में पानी की सप्लाई के लिए नगर निगम के 122 नलकूप संचालित हैं। नलकूपों पर ओवरहेड टैंकों को पानी से भरने के लिए बिजली का भारी खर्च आता है। इसी खर्च को कम करने के लिए नगर निगम ने करीब दो वर्ष पहले शहर के चार नलकूपों पर सोलर पैनल लगवाए थे। इनमें दो पैनल हकीकतनगर स्थित नलकूप पर, एक पैनल मातागढ़ और एक पैनल नुमाइश कैंप स्थित नलकूप पर लगा था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पैनल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ओवरहेड टैंकों को भरने के लिए बिजली का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या मोटर को चालू होने में आ रही है। मोटर अधिक पावर होने की वजह से सोलर से स्टार्टिंग में समस्या आ रही है। ऐसे में कई जगहों पर सोलर पैनल शोपीस बनकर रह गए हैं, जो धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हमारे चार नलकूपों में से तीन पर सोलर पैनल काम कर रहा है। कभी-कभी स्टार्टिंग में समस्या आती है। मगर ऐसी समस्या नहीं है कि काम नहीं हो रहा हो। नुमाइश कैंप स्थित नलकूप पर लगा पैनल अभी बंद है। इसमें समस्या आ रही है। इंजीनियर से बात हुई है। जल्द ही समस्या को दूर कराकर पैनल को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम बिहारी अग्रहरि, जेई नगर निगम।
सोलर पैनल से मोटर को चालू करने में समस्या आने की शिकायत मिलती रही है। चूंकि आज की बादलों का मौसम है। ऐसे में सोलर पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाता है। यह भी एक वजह है। मगर जब धूप अच्छी रहती है तो सोलर पैनल काम करता भी है। -- अमरनाथ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed