{"_id":"6a972ac5d295d51ffd0fca65","slug":"an-investigation-lasting-18-days-was-conducted-followed-by-the-filing-of-an-fir-against-the-officials-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182883-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 18 दिन तक चली जांच, फिर कराई अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 18 दिन तक चली जांच, फिर कराई अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी
Wed, 02 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट की जांच 18 दिन से चल रही है, लेकिन अंदरखाने किसी को भनक तक नहीं लगी। 29 अगस्त को कोतवाली सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज हुई तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए। इसके बाद से ही आरोपियों का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से आरबीआई जयपुर 11.50 करोड़ रुपये भेजे गए थे, जिनमें 4.30 लाख रुपये कम मिले थे। इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। इसी के बाद मुख्यालय से करेंसी चेस्ट की जांच के लिए सहारनपुर पहुंची थी। इस मामले के बाद ही जाली नोट का मामला खुला। बताया जा रहा है कि टीम 11 अगस्त से जांच में जुटी है। जाली नोट की रकम पहले 7.40 करोड़ रुपये थी, जिसके बाद कोतवाली सदर बाजार में बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने तीन बैंक प्रबंधक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
यह प्राथमिकी 29 अगस्त की रात में हुई थी। इससे पहले तक केवल बैंक अधिकारियों को ही मामले की जानकारी थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हुए। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की थी। हालांकि, अभी तक नोटों की गिनती जारी है। अब तक 17 करोड़ के जाली नोट मिल चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- --
-- आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज
बैंक प्रबंधन ने सभी आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिससे वह उसमें लेन-देन न कर सकें। इसके साथ ही उनके बैंक खाते की भी जांच चल रही है। देखा जा रहा है कि खाते में कब-कब ट्रांजेक्शन हुआ। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है। पुलिस भी लोकेशन खंगाल रही है।
-- -- -- -
-- इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंक के ही नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने अलग-अलग दो मामलों में कोतवाली सदर बाजार में तीन अधिकारी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा, करेंसी चेस्ट खेरा बाजार जगाधरी के प्रबंधक अमित कुमार और पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार शामिल है।