फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband arrested in married woman Priyanka's murder; brother absconding.

Saharanpur News: विवाहिता प्रियंका की हत्या में पति गिरफ्तार, भाई फरार

Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in married woman Priyanka's murder; brother absconding.
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। गंगदासपुर जट्ट गांव में घरेलू कलह के चलते विवाहिता प्रियंका (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सतीश को गिरफ्तार किया है। जबकि जेठ रामकिशन अभी फरार है। हरिद्वार के भक्तों वाली निवासी मृतका के भाई मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को हुई घटना के बाद ससुराल पक्ष ने रात के अंधेरे में ही प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पुलिस की जांच में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी पति सतीश ने बताया कि प्रियंका मायके जाना चाहती थी। उसके इन्कार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में प्रियंका ने अपने कुछ कपड़े जला दिए। बाद में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर सतीश उसे चिकित्सक के पास ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सतीश के इस दावे की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर मिले लाल निशानों को लेकर भी जांच की गई। पुलिस के मुताबिक यह खून के निशान नहीं, बल्कि पुराने पेंट के निशान थे। शव को आनन-फानन में जलाए जाने के कारण पुलिस ससुराल पक्ष की भूमिका को लेकर भी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पति सतीश ने पूछताछ में बताया कि कहासुनी के बाद प्रियंका ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। शव का जल्द अंतिम संस्कार किए जाने की भी जांच की जा रही है। मृतका की मौत की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।
- अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed