फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City doesn't earn even a penny, spends lakhs of rupees every month

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की आमदनी अठन्नी भी नहीं, हर महीने खर्चा लाखों रुपया

Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Smart City doesn't earn even a penny, spends lakhs of rupees every month
सहारनपुर। एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद स्मार्ट सिटी सहारनपुर की आमदनी अठन्नी भी नहीं है, जबकि रखे गए स्टाफ के वेतन पर हर महीने लाखों रुपये खर्चे जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर के विकास का खाका तैयार किया गया था। साथ ही कई ऐसी परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, जो स्मार्ट सिटी सहारनपुर की कमाई का जरिया बन सकें, जिससे परियोजनाओं के रख-रखाव का खर्च निकल सके। इनमें कनवेंशन हॉल, इंदिरा कॉलोनी के पास सौ दुकानें, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में जिम, स्वीमिंग पूल, बॉक्सिंग हॉल, मल्टीपर्पज हॉल आदि शामिल हैं। हैबिटेट सेंटर अभी निर्माणाधीन स्थिति में है, जो भविष्य में स्मार्ट सिटी की कमाई का जरिया रहेगा। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारी उनसे भी आय शुरू नहीं कर सके हैं। स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अलावा स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारियों की बैठकों में लगातार आय जनरेट करने पर चर्चा की जाती रही है। कनवेंशन हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल आदि को ठेके पर देने का निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन अभी अधिकारी ठेकेदार नहीं तलाश सके हैं। रख-रखाव के अभाव में कई परियोजनाएं जर्जर हुई जा रही हैं।
विज्ञापन

------
यूपीपीसीएल की लापरवाही पर सीईओ ने जतायी नाराजगी

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। वह बुधवार को स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने यूपीपीसीएल द्वारा पांवधोई नदी के किनारे बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के शेष कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि कुल 103 परियोजनाआं में से जो पूरी हो चुकी हैं, उनका कार्यदायी संस्थाओं द्वारा ऑडिट एवं निरीक्षण कराया जाए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, जीएम (सिविल) दिनेश सिंघल, कंपनी सचिव शंकर तायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed