फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shikshit Mitra will stop railing rail, road blockade

शिक्षामित्र बोलीं रोकेंगे रेल, सड़क जाम करेंगे

Mon, 31 Jul 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shikshit Mitra will stop railing rail, road blockade
धरनास्थल पर नारेबाजी करतीं शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में समायोजन रद्द होने से गुस्साएं शिक्षामित्रों का धरना रविवार को भी जारी रहा। वहीं, धरने पर पहुंचे भाजपा विधायकों व जिलाध्यक्ष ने शिक्षामित्रों से शांति व्यवस्था बनाते हुए बनाते हुए उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


समायोजन रद्द होने से गुस्साएं शिक्षामित्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को बेरीबाग स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय पर एकत्रित हुए शिक्षामित्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। 
विज्ञापन


धरने में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जिन जनपद में हमारे शिक्षामित्र साथियों पर लाठीचार्ज  की गई है। संगठन इसकी घोर निंदा करता है तथा उन अधिकारियों व पुलिस प्रशासन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार कोई रास्ता जल्दी नहीं निकालती तो सहारनपुर में उग्र आंदोलन होगा, जिसमें रेल रोको अभियान, जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव व सड़कों पर जाम लगाया जायेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अहमद ने गोरखपुर व मथुरा के शिक्षामित्रों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया व संगठन ऐसे लोगों के उचित कार्रवाई की मांग करता है।

 उधर, धरने पर अपने बच्चों को साथ लाये शिक्षामित्रों के बच्चों ने कविता के माध्यम से अपने परिवार की पीड़ा बताई कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने का निर्णय सुनाया है तब से घर में क्या स्थिति बनी हुई है।

इस दौरान अंजू कश्यप, नरेश कुमार, नौशाद, मौ. तहसीलन, अहसान, प्रवेज आलम, संदीप कुमार, गुरदीप सिंह, रविंद्र कुमार, सुशील त्यागी, विजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, जनक सिंह, रविकांत यादव, निरंजन सिंह, रामकुमार, अहसान अली  आदि मौजूद रहे। 

उधर,  भाजपा से रामपुर विधायक देवेंद्र निम व गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी तथा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप शिक्षामित्रों के धरने में पहुंच कर उनसे शांति व्यवस्था की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र शांति बनाये रखें, सरकार रास्ता निकाल रही है।


उन्होंने कहा कि उनकी बात सरकार तक अवश्य पहुंचाई जायेगी। शिक्षामित्रों ने राज्य सरकार से पुर्न विचार याचिका दायर करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं, धरने में ब्लॉक प्रमुख पति कुलबीर राणा सहित अन्य ग्राम पंचायत सदस्य पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed