फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayant Chaudhary Takes Digs at Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength

जयंत का पलटवार: 'विरोधियों की जुबान पर रालोद का नाम हमारी ताकत', रसगुल्ले पर ली चुटकी; नशे पर जताई चिंता

Thu, 03 Sep 2026 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 05:24 PM IST
सार

सहारनपुर की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी ने अठनी-चवन्नी विवाद पर विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि रालोद का नाम बार-बार लिया जाना उसकी ताकत का संकेत है। उन्होंने चीनी-रसगुल्ले पर तंज कसा और पश्चिमी यूपी में युवाओं के बीच बढ़ते नशे पर चिंता जताई।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Takes Digs at  Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength
अखिलेश यादव, चाैधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने अठनी-चवन्नी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने सीधे नाम लिए बिना कहा कि चुनावी माहौल गर्म होते ही रालोद लगातार विरोधियों के निशाने पर आ रही है और विरोधियों की जुबान पर बार-बार लोकदल का नाम आना ही पार्टी की ताकत का संकेत है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी के इस बयान को रालोद की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




‘बार-बार हमारा नाम लिया जा रहा, यही हमारी ताकत’
जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए माहौल गरमाया हुआ है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि किसी को अपना दुश्मन न बनाएं, लेकिन जब सामने वाला बार-बार बयानबाजी करता है तो जवाब देना भी जरूी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधियों और राजनीतिक शत्रुओं की जुबान पर यदि लगातार लोकदल का नाम बना हुआ है तो यह संकेत है कि पार्टी सही जगह और सही दिशा में काम कर रही है।

Jayant Chaudhary Takes Digs at  Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

अठनी-चवन्नी की बयानबाजी के बीच जयंत का राजनीतिक संदेश
रैली में जयंत चौधरी ने विरोधियों की ओर से की जा रही बयानबाजी को केवल व्यक्तिगत टिप्पणी मानने के बजाय उसे राजनीतिक संकेत से जोड़ दिया। उन्होंने समर्थकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि रालोद पर बढ़ते हमले उसकी कमजोर नहीं, बल्कि सक्रिय राजनीतिक मौजूदगी का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि वह विवादों से बचना चाहते हैं, लेकिन बार-बार निशाना बनाए जाने पर समय आने पर जवाब दिया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह की विरासत को लेकर भी बड़ा संदेश
जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीतिक रूप से अलग रास्तों पर जाने के बावजूद चौधरी चरण सिंह के सम्मान के मुद्दे पर सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने को किसान समाज के लिए बड़ा सम्मान बताया।

उन्होंने कहा, 'चौधरी चरण सिंह का परिवार कौन है? आप हैं।' जयंत ने पाल, यादव, गुर्जर और जाट समेत किसान समाज के तमाम वर्गों को चौधरी चरण सिंह की विरासत से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस समाज को लंबे समय तक राजनीतिक हाशिये पर रखा गया, उसे राजनीतिक पहचान और आवाज देने का काम चौधरी चरण सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी का मंच से हमला: बोले-एनडीए मजबूत है और रहेगा; एथेनॉल-चीनी और रसगुल्ले की कीमतों पर विपक्ष को घेरा

Jayant Chaudhary Takes Digs at  Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength
सहारनपुर में जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

चीनी महंगी होने के सवाल पर रसगुल्ले से पलटवार
गन्ना किसानों के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए चीनी, रसगुल्ले और गुलाब जामुन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चीनी और मिठाइयां महंगी दिखाई देती हैं, लेकिन किसान की लागत और उसकी आय की चिंता नहीं दिखाई देती।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता भी किसान है, लेकिन उत्पादक किसान के हितों की कीमत पर उपभोक्ता को बहाना नहीं बनाया जा सकता। उत्पादक किसान का हित भी सुरक्षित रहना चाहिए। जयंत ने तंज कसते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर विपक्ष को चिट्ठी भी लिखेंगे और अगर वे राजी हुए तो लखनऊ अच्छा-सा रसगुल्ले का पैकेट भी भेजेंगे।

गन्ने के भाव को लेकर भी साधा निशाना
जयंत चौधरी ने 2026-27 के गन्ना सत्र के भाव का जिक्र करते हुए अपने पुराने चुनावी अभियान की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि अगर सीटें 400 पार होंगी तो गन्ने का रेट भी 400 पार होगा। उन्होंने कहा कि गन्ने के मुद्दे पर राजनीति करने वालों को किसान की कमाई और उसकी लागत पर बात करनी चाहिए।

Jayant Chaudhary Takes Digs at  Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में युवाओं के नशे को बताया ‘साइलेंट एपिडेमिक’
रैली के दौरान जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं में बढ़ते सूखे नशे के प्रचलन पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इसे क्षेत्र में ‘साइलेंट एपिडेमिक’ का रूप लेती कुरीति बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से काम कर रही है, लेकिन जब समाज और जनता की नजर इस समस्या पर पड़ेगी, तभी अभियान का असर जमीन पर दिखाई देगा।

जयंत ने कार्यकर्ताओं से नशे के खिलाफ सामाजिक अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से जूझ रहे युवाओं और उनके परिवारों से मदद लेने में शर्म न करने की अपील की और सरकार की टोल-फ्री हेल्पलाइन 14446 का भी उल्लेख किया।

युवाओं के लिए राजनीति से आगे रोजगार और कौशल का मुद्दा
जयंत चौधरी ने कहा कि अगली पीढ़ी के युवाओं के लिए केवल खेती में अवसर पर्याप्त नहीं हैं। जो युवा खेती में अपना भविष्य नहीं देखते, उनके लिए स्टार्टअप, कौशल और बेहतर शिक्षा के अवसर जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के तौर पर युवाओं के लिए कौशल और शिक्षा के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिक कोशिशों में शामिल है।

Jayant Chaudhary Takes Digs at  Athanni-Chavanni Row, Says Attacks on RLD Signal Its Growing Strength
जयंत चाैधरी की स्वाभिमान रैली - फोटो : अमर उजाला

NDA का जिक्र, चुनावी रणनीति का भी संदेश
जयंत चौधरी ने एनडीए के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और चौधरी चरण सिंह साथ आए थे और इसी गठबंधन के नाम में राष्ट्रवाद जुड़ा हुआ है। उन्होंने विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि वे साथ आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अपने समूह का नाम तय नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी माहौल को देखते हुए तैयार रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

अठनी-चवन्नी से शुरू होकर किसान और युवा मुद्दों तक पहुंचा संदेश
स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का भाषण राजनीतिक पलटवार से शुरू होकर गन्ना किसान, चौधरी चरण सिंह की विरासत, युवाओं के रोजगार और पश्चिमी यूपी में नशे की समस्या तक पहुंचा। ‘अठनी-चवन्नी’ विवाद पर उन्होंने विरोधियों को जवाब दिया तो चीनी-रसगुल्ले के जरिए किसान और उपभोक्ता के बीच संतुलन की बात रखी। वहीं नशे के मुद्दे को उठाकर उन्होंने पश्चिमी यूपी के युवाओं से जुड़ा सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed