फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two milk traders on a motorcycle killed after being hit by a tempo; family members created ruckus

सहारनपुर: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो दूध कारोबारियों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, उठाई ये मांग

Thu, 03 Sep 2026 05:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 03 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

दूध कारोबारी विकास और राजकुमार डेयरी पर दूध डालकर लौट रहे थे। गांव लाखनोर स्थित बिजलीघर के पास हादसा हो गया। टेंपो छोड़कर चालक भाग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two milk traders on a motorcycle killed after being hit by a tempo; family members created ruckus
टेंपो व क्षतिग्रस्त बाइक। विकास और राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकी-टपरी मार्ग पर गांव लाखनोर स्थित बिजलीघर के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार नंदनपुर निवासी दूध कारोबारी विकास (36) और मड़की निवासी राजकुमार (50) की मौत हो गई। परिजनों ने विरोध में हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन

 

विकास अपने साथी राजकुमार के साथ सहारनपुर स्थित डेयरी पर दूध डालकर बाइक से गांव लौट रहा था। लाखनोर बिजलीघर के पास सामने से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर तेजी से गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। नाराज लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय राजकुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, विकास की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

राजकुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटे, दो विवाहित और दो अविवाहित बेटियां हैं। वहीं विकास दूध का कारोबार कर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मृतक विकास के बड़े भाई राजेंद्र ने टेंपो चालक के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed