फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shabana finally got support from family

आखिर शबाना को मिल गया परिवार का सहारा

Fri, 05 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shabana finally got support from family
आखिर शबाना को मिल गया परिवार का सहारा
विज्ञापन

- डेढ़ माह पूर्व चोटिल अवस्था में मिली थी युवती
सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र में डेढ़ वर्ष पूर्व चोटिल अवस्था में मिली शबाना के परिजनों को पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने तलाश लिया। शबाना को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना चिलकाना क्षेत्र धंगेड़ाकला निवासी मोहम्मद सूफियान ने 20 जनवरी को चोटिल अवस्था में मिली शबाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मानसिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से शबाना परिवार के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। उसकी देखरेख सामाजिक संस्था नवजीवन सेवा केंद्र के पदाधिकारियों और नर्स सोनिया और रहमानी कर रहीं थी। संस्था के संचालक सुनील जसवंत पुलिस के साथ तालमेल बनाकर शबाना के परिजनों की तलाश में जुटे रहे। इसके पश्चात शबाना को अस्पताल से जिलाधिकारी आवास के निकट स्थित नारी निकेतन में रखा गया। शुक्रवार को शबाना की मां हशमती व बहनोई आलम निवासी जिला अमरोहा के कस्बा बछराऊं से नारी निकेतन पहुंचे, जहां शबाना को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed