फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security guard Aditya was murdered due to abusive language.

Saharanpur News: गाली-गलौज को लेकर हुआ था सिक्योरिटी गार्ड आदित्य हत्याकांड

Sun, 17 May 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Security guard Aditya was murdered due to abusive language.
गंगोह सीएचसी में उपचाराधीन हत्यारोपी आशू। स्रोत पुलिस
- 9 मई को आईटीआई के पास खेतों में मिला था खून से लथपथ शव
विज्ञापन

- पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोह। गांव इस्सापुर स्थित काबज सिंह आईटीआई एवं डिग्री कॉलेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या आरोपी आशु ने गाली-गलौज से क्षुब्ध होकर योजनाबद्ध तरीके से की थी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस कुंडा-बिडौली मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव अमलापुर निवासी आशु के रूप में हुई। आदित्य खटाना हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित चार विशेष पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

- यह था मामला

नौ मई की सुबह गांव इस्सापुर स्थित काबज सिंह आईटीआई एवं डिग्री कॉलेज के पास खेत में सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। शव पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव पाए गए थे। इस मामले में परिजनों की तरफ से आरोपी आशू को नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पहले से रची थी हत्या की साजिश, पहुंचा था चाकू लेकर कॉलेज
पुलिस पूछताछ में आरोपी आशु ने बताया कि उसका आदित्य के पास पहले से आना-जाना था और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में आदित्य ने उसे मां-बहन की गालियां दी थी। तभी उसने आदित्य को सबक सिखाने की ठान ली थी। बताया कि 8 मई की रात वह पूरी तैयारी के साथ अपने घर से चाकू लेकर निकला था। उसे पता था कि आदित्य रात के समय आईटीआई कॉलेज में अकेला ड्यूटी करता है। वह देर रात कॉलेज पहुंचा और सामान्य बातचीत करते हुए आदित्य को अपने झांसे में लेकर कॉलेज परिसर से बाहर खेतों की ओर ले गया। वहां उसने आदित्य पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह भाग निकला था।

- चीखता रहा आदित्य, नहीं पसीजा कातिल का दिल, ताबड़तोड़ किए वार

गंगोह। सिक्योरिटी गार्ड आदित्य हत्याकांड का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें हत्यारा आदित्य पर वार करता नजर आ रहा है। रात के सन्नाटे में आदित्य की चीखें गूंज रही है, मगर हत्यारे को उस पर जरा भी रहम नहीं आया और वह उसके प्राण निकलने तक उस पर ताबड़तोड़ वार करता नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो दूर का होने के कारण हत्यारे का चेहरा इसमें दिखाई नहीं दे रहा है।

गंगोह सीएचसी में उपचाराधीन हत्यारोपी आशू। स्रोत पुलिस

गंगोह सीएचसी में उपचाराधीन हत्यारोपी आशू। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed