{"_id":"6102a61a8ebc3ecf0e5f9228","slug":"saharanpur-woman-murdered-by-two-lover-in-doubt-of-third-person-and-hanged-dead-body-on-a-tree-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो प्रेमी एक प्रेमिका: तीसरे के शक में दोनों ने मिलकर की विवाहिता की हत्या, आत्महत्या दर्शाने को किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रेमी एक प्रेमिका: तीसरे के शक में दोनों ने मिलकर की विवाहिता की हत्या, आत्महत्या दर्शाने को किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गांव भैंसराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि महिला के दो प्रेमियों ने झगड़ा होने के बाद बदनामी के डर से तीसरे साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गांव भैंसराऊ निवासी कविता पत्नी दिनेश का गांव में ही रहने वाले सोनम पुत्र रमेश के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी गांव का निवासी दीपक भी कविता से प्रेम करता था। बताया कि महिला के दोनों ही प्रेमियों को एक-दूसरे पर शक था, जिसे लेकर महिला से अनबन हो गई।
जानकारी के अनुसार सोनम और कविता 17 जुलाई को मिलने के लिए गांव से बाहर गए थे। इसका पता दीपक को लग गया। वह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक को साथ लेकर कविता व सोनम के पास पहुंच गया।
एसएसपी ने बताया कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में तीनों ने मिलकर गांव में बदनामी के डर से कविता की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।
पिटाई कर किया था बेहोश
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिटाई कर कविता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। ताकि पुलिस को आत्महत्या लगे।
कॉल डिटेल के आधार पर हुआ खुलासा
शुरूआती जांच में पुलिस और महिला के परिजनों ने समझ लिया था कि कविता ने आत्महत्या की है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से मौत के कारण सामने आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में बाद थाना फतेहपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर को शक हुआ और उन्होंने मौका-मुआयना कर कॉल डिटेल के आधार पर दीपक और सोनम को हिरासत में लिया। तब आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।