फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो प्रेमी एक प्रेमिका: तीसरे के शक में दोनों ने मिलकर की विवाहिता की हत्या, आत्महत्या दर्शाने को किया ये काम

Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिटाई कर कविता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। ताकि पुलिस को आत्महत्या लगे। 

विज्ञापन
Love Triangle : Saharanpur woman murdered by two lover in doubt of third person and hanged dead body on a tree, arrested
सहारनपुर न्यूज: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गांव भैंसराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि महिला के दो प्रेमियों ने झगड़ा होने के बाद बदनामी के डर से तीसरे साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गांव भैंसराऊ निवासी कविता पत्नी दिनेश का गांव में ही रहने वाले सोनम पुत्र रमेश के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी गांव का निवासी दीपक भी कविता से प्रेम करता था। बताया कि महिला के दोनों ही प्रेमियों को एक-दूसरे पर शक था, जिसे लेकर महिला से अनबन हो गई। 

Love Triangle : Saharanpur woman murdered by two lover in doubt of third person and hanged dead body on a tree, arrested
सहारनपुर न्यूज: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala saharanpur

जानकारी के अनुसार सोनम और कविता 17 जुलाई को मिलने के लिए गांव से बाहर गए थे। इसका पता दीपक को लग गया। वह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक को साथ लेकर कविता व सोनम के पास पहुंच गया। 

एसएसपी ने बताया कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में तीनों ने मिलकर गांव में बदनामी के डर से कविता की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।  

Love Triangle : Saharanpur woman murdered by two lover in doubt of third person and hanged dead body on a tree, arrested
सहारनपुर न्यूज: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala saharanpur

पिटाई कर किया था बेहोश 
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिटाई कर कविता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। ताकि पुलिस को आत्महत्या लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Triangle : Saharanpur woman murdered by two lover in doubt of third person and hanged dead body on a tree, arrested
सहारनपुर न्यूज: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala saharanpur

कॉल डिटेल के आधार पर हुआ खुलासा 
शुरूआती जांच में पुलिस और महिला के परिजनों ने समझ लिया था कि कविता ने आत्महत्या की है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से मौत के कारण सामने आए थे।

विज्ञापन
Love Triangle : Saharanpur woman murdered by two lover in doubt of third person and hanged dead body on a tree, arrested

एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में बाद थाना फतेहपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर को शक हुआ और उन्होंने मौका-मुआयना कर कॉल डिटेल के आधार पर दीपक और सोनम को हिरासत में लिया। तब आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed