Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two sisters married Muslim men who have Hindu-sounding names; police remained deployed

सहारनपुर: हिंदू नाम वाले मुस्लिम भाइयों से हुआ दो सगी बहनों का निकाह, पुलिस रही तैनात; नहीं आए धमकी देने वाले

Thu, 12 Nov 2026 05:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

हरियाणा के मौसेरे भाई अनिल और संजय की शादी सहारनपुर की दो मुस्लिम बहनों से तय हुई थी। शादी का कार्ड वायरल होने पर मंडप संचालक और परिजनों को धमकी दी जाने लगी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस की सुरक्षा में शांति से निकाहा हो गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two sisters married Muslim men who have Hindu-sounding names; police remained deployed
दो भाइयों का निकाह पढ़ाते काजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में हिंदू नाम वाले दो मुस्लिम भाइयों का निकाह दो बहनों के साथ पुलिस की निगरानी में करा दिया गया। शादी के कार्ड पर हिंदू नाम लिखे होने पर शुरू हुए विवाद और निकाह रुकवाने की धमकियों के बीच बृहस्पतिवार को हरियाणा से दोनों दूल्हों की बरात गंगोह पहुंची। पुलिस की निगरानी में दोनों सगी बहनों का निकाह दो मौसेरे भाइयों के साथ हुआ। इस दौरान कोई भी विरोध करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार जिले के छोटी सातरोड निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडाखेड़ी निवासी संजय की बरात गंगोह पहुंची। निकाह समारोह को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल रहा। हालांकि पिछले दिनों शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गार्डन संचालक को किसी ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नाम से फोन कर शादी समारोह रद कराने का दबाव बनाया था। लड़की पक्ष की ओर से दो लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बरातघर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। निकाह समारोह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद छुआरे वितरित किए गए। भाकियू टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, सरफराज आदि मौजूद रहे। उधर, सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि सुरक्षा के लिए गार्डन में पुलिस की तैनाती की गई थी। कोई भी निकाह का विरोध करने नहीं पहुंचा।
 
विज्ञापन

विभाजन के समय हिंदू परिवारों ने बचाई थी जान, तभी से रख रहे हिंदू नाम
दूल्हे अनिल के पिता दीनानाथ और परिजन शरीफ, मलखान, नवीन खान, सुनील, संदीप, बलवंत व दूल्हे संजय के पिता चंद्रभान, मां भतेरी ने बताया कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान उनके पूर्वजों की जान पर संकट आ गया था। उस कठिन दौर में गांव के हिंदू परिवारों ने उनकी मदद की थी। 

परिजनों के अनुसार, उनकी जान बचाने के लिए गांव के हिंदू लोगों ने उन्हें हिंदू बताकर उनकी पहचान छिपाई थी। उस समय हिंदू परिवारों के सहयोग और भाईचारे ने उनके पूर्वजों की जान बचाई। परिवार का कहना है कि उसी रिश्ते और आपसी सद्भाव की याद को पीढ़ियों तक जीवित रखने के लिए उनके यहां बच्चों के नाम हिंदुओं जैसे रखने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है। परिजनों के मुताबिक, अनिल और संजय नाम भी इसी पारिवारिक परंपरा का हिस्सा हैं, मग वह धार्मिक रूप से मुसलमान हैं। 

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी की खबरें: चाची से प्रेम प्रसंग में चाचा की हत्या, चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर टिकैत ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed