फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Three friends made him drink alcohol, then did something very wrong

Saharanpur: तीन दोस्तों ने पिलाई शराब, फिर युवक के साथ ऐसा किया जो कोई दुश्मन भी न करे

Wed, 18 Sep 2024 09:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Sep 2024 09:07 PM IST
सार

मछरौली गांव के पास लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कन्हैया को उसके दोस्तों ने ही शराब पिलाकर खाते से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए थे। 

विज्ञापन
Saharanpur: Three friends made him drink alcohol, then did something very wrong
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

26 जून को गंगोह के मछरौली गांव के पास हुई लूट की घटना को दोस्तों ने ही अंजाम दिया था। शराब पिलाकर उसके मोबाइल से पासवर्ड निकाला और खाते से 1.93 लाख रुपये से अधिक की लूट कर डाली। इस घटना का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 20,410 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

घटना गंगोह थाना क्षेत्र के गांव मछरौली में ट्यूबवेल के पास हुई थी। कन्हैया लाल पुत्र बाबूराम निवासी खुर्द होशियारपुर जिला मुजफ्फरनगर के साथ लूट हुई थी। लूट को अंजाम उसके दोस्तों ने दिया। उसे शराब पिलाई गई। उसके बाद बातों-बातों में पासवर्ड जान लिया। फिर उसका मोबाइल लूटा और उसमें से पासवर्ड निकालकर 1,93,955 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर साइबर क्राइम थाने में दी, जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को टीम मछरौली पहुंची। जहां से संदीप उर्फ सन्नी पुत्र राकेश निवासी प्रकाश लोक कॉलोनी, सनी पुत्र रमेश निवासी मछरौली और ओमबीर पुत्र नाथीराम निवासी बीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी सिम स्वैप द्वारा ओटीपी प्राप्त कर अवैध रूप से धनराशि निकालने में संलिप्त थे। इनके पास से सिर्फ 20,410 रुपये की नकदी बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed