{"_id":"6a8ef0a33c05f220250f21d8","slug":"saharanpur-textile-merchant-s-brother-ends-life-by-jumping-in-front-of-shalimar-express-was-distressed-over-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई ने दी जान, बेटे की मौत से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई ने दी जान, बेटे की मौत से थे परेशान
Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
सार
रविंद्र कोहली लाजपत नगर में रहते थे और खिलौनों का काम करते थे। कुछ समय पहले उनके बेटे की हार्टअटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह दुखी रहने लगे थे। बुधवार सुबह उनका शव रेलवे पटरी पर मिला।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सहारनपुर जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई रविंद्र कोहली (60) ने खुदकुशी कर ली। वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला। वेंडर सचिन ने शव की पहचान करने के बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
लाजपत नगर निवासी रविंद्र कोहली कपड़ा व्यापारी योगेश कोहली के भाई थे और खिलौने बेचने का काम करते थे। बताया गया कि सुबह करीब 8:30 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिचितों के मुताबिक रविंद्र का सबसे छोटा बेटा रेलवे ठेकेदार के साथ काम करता था और अमृतसर में रहता था। लगभग सवा साल पहले उनके बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से रविंद्र तनाव में रहने लगे थे। परिजन उनका उपचार भी करा रहे थे। माना जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
रविंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा झांसी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जांच अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; एक के घर में आठ दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म
रविंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा झांसी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जांच अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; एक के घर में आठ दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म