{"_id":"6a8eeeb42d446b58ec01bedb","slug":"saharanpur-bike-collides-with-tractor-trolley-two-friends-killed-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; एक के घर में आठ दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; एक के घर में आठ दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म
Wed, 26 Aug 2026 07:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:19 PM IST
सार
खुर्द गांव निवासी अलबाब और उसका दोस्त शाहरुख बाइक पर सवार होकर सरकड़ी शेख की ओर जा रहे थे। जनता रोड पर हादसा हो गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
अलबाब और शाहरुख की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात कोतवाली क्षेत्र के जनता रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में खुर्द गांव निवासी अलबाब (24) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोस्त शाहरुख (28) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन दोनों शवों को बिना कानूनी कार्रवाई ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव खुर्द निवासी अलबाब अपने दोस्त शाहरुख के साथ बाइक से बुधवार सुबह सरकड़ी शेख की ओर जा रहा था। मढ़ तिराहे के पास बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक को अलबाब चला रहा था, जबकि शाहरुख पीछे बैठा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में अलबाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पता लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को किसी तरह की तहरीर देने और कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। बाद में परिजन दोनों युवकों के शवों को लेकर गांव पहुंचे, जहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
शाहरुख को आठ दिन पहले हुआ था बेटा
शाहरुख की शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बेटी दो साल की है, जबकि आठ दिन पहले ही उसके बेटे का जन्म हुआ था। हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। अलबाब और शाहरुख दोनों मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दो भाइयों में शाहरुख बड़ा है, जबकि अलबाब तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
शाहरुख की शादी हो चुकी थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बेटी दो साल की है, जबकि आठ दिन पहले ही उसके बेटे का जन्म हुआ था। हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। अलबाब और शाहरुख दोनों मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दो भाइयों में शाहरुख बड़ा है, जबकि अलबाब तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
ये बोले सीओ
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से टकराई है, जिससे हादसा हुआ है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया था, जिसके बाद परिजन शवों को ले गए।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से टकराई है, जिससे हादसा हुआ है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया था, जिसके बाद परिजन शवों को ले गए।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय