फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: SSP Vipin Tada suspends then SO in benami property case

आखिर गिरी गाज: निलंबित हुआ तत्कालीन एसओ, वर्दी का उठाया गलत फायदा, पत्नी के नाम बेनामी संपत्ति कराने का आरोप

Thu, 14 Sep 2023 10:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Sep 2023 10:01 PM IST
सार

Saharanpur News : बेनामी संपत्ति के मामले में एसएसपी ने तत्कालीन एसओ नरेश कुमार को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। पत्नी के नाम बेनामी संपत्ति कराने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Saharanpur: SSP Vipin Tada suspends then SO in benami property case
सस्पेंड

विस्तार

सहारनपुर में बैनामी संपत्ति के मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मिर्जापुर के तत्कालीन एसओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पर बेनामी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कराने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


लखनऊ के मेहंदीगंज निवासी सचिन सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि उस समय मिर्जापुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने 48 लाख रुपये में करीब 1.6392 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। जमीन का बैनामा इंस्पेक्टर की पत्नी के नाम पर हुआ था। अधिवक्ता का आरोप था कि इंस्पेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीन दिन पहले इस मामले की जांच एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा को सौंपी। जांच में इंस्पेक्टर विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसको लेकर नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी है। बता दें कि तीन दिन पहले एसओ को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed