सेल्समैन की हत्या में खुलासा: आरोपी ने कबूला जुर्म, बोला- एक ही बीड़ी थी, खुद पीता या उसे देता? मार डाला!
Salesman Murder Saharanpur: सहारनपुर जनपद में हुई सेल्समैन की हत्या की वजह एक बीड़ी बनी थी। दरअसल बीड़ी एक और पीने वाले दो थे। बीड़ी न देनी पड़े इसलिए आरोपी ने सेल्समैन को ही मार डाला। जानिए पूरी कहानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में थाना जनकपुरी पुलिस ने सेल्समैन सुमित हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। सेल्समैन ने हत्यारोपी से बीडी मांगी तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 मार्च को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भांग के ठेके पर हरदोई जिले के खसौरा गांव निवासी सेल्समैन सुमित की चाकू गोदकर कर दी थी। उसके बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
घटनास्थल पर सीसीटीवी खंगाले, जिनमें तीन युवक एक साथ जाते दिखाई दिए। उससे पुलिस को सफलता मिली। बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर से चकहरेटी जाने वाले रास्ते से हत्यारोपी साकिब पुत्र वाजिद निवासी जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे समझें मामला
पूछताछ में हत्यारोपी साकिब ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर में शाहरूफ के कैंटर पर हेल्पर का काम करता है। वह भांग और गांजे का आदी है। होली से दो दिन पहले भांग के ठेके पर सेल्समैन सुमित से किसी बात पर कहासुनी हुई थी।
16 मार्च रात को टीपीनगर से चकहरेटी जाने वाले रास्ते पर खड़े होकर बीडी पी रहा था। तभी सुमित और उसके दो अन्य साथी भांग का ठेका बंद कर आ रहे थे। सुमित और उसके साथियों ने उससे बीड़ी मांगी, लेकिन उसके पास सिर्फ एक ही बीड़ी थी, जिसे देने से उसने इनकार कर दिया था।
इस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर सुमित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। चाकू को नौगजा पीर के पास नागदेव नदी में पेड़ के पास फेंक दिया था।