{"_id":"6a9acbecec053f384d0fa284","slug":"saharanpur-fire-breaks-out-at-two-warehouses-storing-snacks-and-biscuits-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: नमकीन-बिस्किट के दो गोदामों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, 55 लाख के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: नमकीन-बिस्किट के दो गोदामों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, 55 लाख के नुकसान की आशंका
Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के पास अजीम निजामी के भारत ट्रेडर्स और अवतार ट्रेडर्स नाम के दो गोदामों में आग लग गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के पास शुक्रवार तड़के नमकीन-बिस्किट के दो गोदामों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों से दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से करीब 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
अजीम निजामी के भारत ट्रेडर्स और अवतार ट्रेडर्स नाम से दो गोदाम हैं। इनमें नमकीन, बिस्किट, टॉफी और चॉकलेट का स्टॉक रखा था। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आसपास के लोगों ने गोदामों में धुआं उठता देखा। इसके बाद लोगों ने गोदाम मालिक को धुआं उठने की सूचना दी। पता लगते ही गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। सरसावा व रामपुर मनिहारान फायर स्टेशन से गाड़ियां मंगाई गईं। दमकलकर्मियों ने गोदाम का ताला तोड़ा। इसके बाद अलग-अलग तरफ से पानी की बौछार की। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया था।
ये बोले...
नमकीन-बिस्किट के गोदामों में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। रिहायशी मकान सुरक्षित रहे। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। आकलन के बाद ही नुकसान का पता चलेगा।
- प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
नमकीन-बिस्किट के गोदामों में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। रिहायशी मकान सुरक्षित रहे। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। आकलन के बाद ही नुकसान का पता चलेगा।
- प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी