{"_id":"68aaa8eba1e0fc5905061b34","slug":"saharanpur-raid-in-koyo-hotel-20-boys-and-girls-found-one-was-wearing-school-uniform-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कोयो होटल में छापा, 20 युवक-युवतियां मिले, एक पहने थी स्कूल की यूनिफार्म, मगर पढ़ाई हो चुकी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कोयो होटल में छापा, 20 युवक-युवतियां मिले, एक पहने थी स्कूल की यूनिफार्म, मगर पढ़ाई हो चुकी पूरी
Sun, 24 Aug 2025 11:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:23 AM IST
सार
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर एक सूचना के बाद कोयो होटल में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने छापा मारा। पुलिस के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक यहां कार्रवाई की। होटल पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानौता में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित कोयो होटल में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से 20 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने युवक-युवतियों सहित संचालक व एक अन्य को हिरासत लेते हुए एंट्री रजिस्टर व कई दस्तावेज कब्जे में लिए।
विज्ञापन
एसडीएम की टीम ने लगभग तीन घंटे तक होटल में जांच-पड़ताल की। कुछ युवक युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह से अधिक युवकों व महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक व एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल की ड्रेस में एक युवती भी मिली, हालांकि उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अनुमति संबंधी कागजातों में भी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने अपने समक्ष ही होटल के शटर को बंद कराते हुए बाहर से ताला लगावाया। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से होटल की शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है। युवकों का चालान किया गया, जबकि युवकों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।