फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Poppy husk worth Rs 60 lakh recovered, two drug smugglers arrested

Saharanpur: 60 लाख का डोडा पोस्त बरामद, दो नशा तस्कर पकड़े,  एंटी नारकोटिक्स टीम व पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2024 04:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और गंगोह पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने  दो सदस्यों के पास से 314 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की है। जिसकी कीमत लाखों में है।

विज्ञापन
Saharanpur: Poppy husk worth Rs 60 lakh recovered, two drug smugglers arrested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंगोह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों से लगभग 60 लाख की कीमत का 314 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव सांतौर शीतलपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने महबूब के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा गया। वहां से प्लास्टिक के 17 बोरों में भरा हुआ 314 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

विज्ञापन

मौके से शामली के थाना कैराना अंतर्गत गांव पावटी कलां निवासी अनस पुत्र तैय्यब और गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी फैजान पुत्र बाल्ला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनस ने पूछताछ में बताया कि यह मकान उसके गांव के ही रिश्ते के भाई महबूब पुत्र आलमदीन का है।

महबूब ही राजस्थान से यह माल लाकर आसपास के राज्यों मे सप्लाई करता है। आरोपी काफी दिनों से नशे का धंधा कर रहे हैं। राजस्थान से माल लाकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचा जाता था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरोह में ओर भी तस्कर शामिल
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तस्करों का यह पूरा गिरोह है, जिनका पूरा नेटवर्क चलता है। अब पुलिस यह पता कर रहे हैं कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है। आरोपी यूपी के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में भी नशे की तस्करी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed