{"_id":"648dc90ae5b4525d830aca96","slug":"saharanpur-police-will-be-attached-property-of-506-crore-of-former-mlc-haji-iqbal-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा: 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, एक लाख का है इनामी, भगौड़ा भी हो चुका घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा: 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, एक लाख का है इनामी, भगौड़ा भी हो चुका घोषित
Sat, 17 Jun 2023 08:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:50 PM IST
सार
Saharanpur News : खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का इनाम है और वह भगौड़ा भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 506 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने लखनऊ, सहारनपुर और नोएडा में संपत्ति चिन्हित की है। हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का इनाम है और वह भगौड़ा भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी हाजी इकबाल, उसके पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मोहम्मद अफजाल, अलीशान और उसके भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, अवैध खनन करने, संपत्तियां कब्जाने, दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने सहित 45 मामले दर्ज हैं। सीबीआई और ईडी अलग से मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गैंगस्टर के एक्ट के मामले में पुलिस-प्रशासन की टीमें भेजकर लखनऊ, नोएडा अैर सहारनपुर में हाजी इकबाल की अवैध संपत्तियां चिंहित की गई हैं, जिनको कुर्क किया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाजी इकबाल के चोरों पुत्र और भाई महमूद अली जेल में बंद हैं, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें