फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake Coin Racket Busted in Saharanpur: Five Arrested, 70 Crore Fake Coins Allegedly Circulated

नकली सिक्के: छह मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे

Mon, 14 Sep 2026 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

सहारनपुर में पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 1.28 लाख के नकली सिक्के, छह मशीनें, 39 बिना मुहर की डाई और दो कार बरामद हुईं।

विज्ञापन
Fake Coin Racket Busted in Saharanpur: Five Arrested, 70 Crore Fake Coins Allegedly Circulated
नकली सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 1.28 लाख रुपये के नकली सिक्के, छह मशीनें, 39 बिना मुहर की डाई और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बाजार, शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर नकली सिक्के खपाते थे।

विज्ञापन


नकली सिक्कों का बड़ा खेल, पांच आरोपी गिरफ्तार
नकली नोटों के बाद अब नकली सिक्कों का बड़ा खेल सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.28 लाख रुपये कीमत के 20-20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में खपा चुके हैं। इनके पास से सिक्के बनाने वाली छह मशीनें, डाई, अधबने सिक्के, फिनिशिंग के उपकरण, मोबाइल फोन, हिसाब के रजिस्टर और दो कारें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुबली पार्क से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को पिछले कुछ दिनों से नकली सिक्के बाजार में चलने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर गिरोह की तलाश शुरू की।

पूछताछ के दौरान कुछ आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने जुबली पार्क से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी पेंटाहोम सोसायटी, जिरकपुर, मोहाली, हिमांशु उर्फ गुल्लू निवासी बरसी, कुलदीप निवासी आवास विकास, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन निवासी लड्डू गांव, मधुबनी, बिहार और अनुराग पाल उर्फ लंकेश निवासी पीपरीश रामेश्वरम, जिला संत रविदासनगर के रूप में हुई है।

Fake Coin Racket Busted in Saharanpur: Five Arrested, 70 Crore Fake Coins Allegedly Circulated
नकली सिक्के - फोटो : अमर उजाला

छह मशीनें, 39 बिना मुहर की डाई और अधबने सिक्के मिले
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.28 लाख रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद किए। इसके अलावा करीब पांच लाख रुपये के अधबने सिक्के, 500-500 रुपये के 20 नोट, छह सिक्के तैयार करने वाली मशीनें, पांच लोहे की डाई, बिना मुहर की 39 डाई और मुहर लगी 20 डाई बरामद हुई हैं।

सिक्कों की फिनिशिंग के लिए डाई पॉलिश मशीन, दो घिसाई पत्थर और अन्य उपकरण भी मिले। पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, दो कार, सात हिसाब रजिस्टर, पैड और एक चेकबुक भी कब्जे में ली है। 

सोनीपत में लगाया था प्लांट, कई राज्यों में सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने हरियाणा के सोनीपत में प्लांट लगा रखा था। यहीं नकली सिक्के तैयार किए जाते थे और इसके बाद उनकी सप्लाई कई राज्यों में की जाती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क को चला रहे थे। पूछताछ में अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में चलाने की बात सामने आई है। पुलिस इस दावे के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। 

बाजार, शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर खपाते थे नकली सिक्के
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे खास तौर पर 20-20 रुपये के नकली सिक्के तैयार करते थे। इन्हें सामान्य बाजार में चलाने के अलावा सरकारी शराब के ठेकों और टोल प्लाजा पर भी खपाया जाता था।

गिरोह के पास सिक्के तैयार करने से लेकर उनकी फिनिशिंग तक के लिए पूरा इंतजाम था। मशीनों, डाई और घिसाई के उपकरणों की बरामदगी से पुलिस को इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर संचालित होने के संकेत मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिक्कों की सप्लाई किन-किन राज्यों और किन लोगों तक की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed