फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

Sat, 17 Jun 2023 05:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jun 2023 05:33 PM IST
सार

उद्यमी का मर्डर : फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाई तीन टीमें

विज्ञापन
UP: Entrepreneur Ramesh Verma murdered with a sharp weapon in Baghpat, the family is in shock
शव को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक उद्यमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जांच-पड़ताल की।



वारदात से फैली दहशत
खेकड़ा में पाठशाला रोड पर स्थित कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी में हुई उद्यमी की हत्या से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया कि धारदार हथियार व पाइप से हमला कर उद्यमी की हत्या की गई है। वहीं, उद्यमी के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

UP: Entrepreneur Ramesh Verma murdered with a sharp weapon in Baghpat, the family is in shock
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उधर, वारदात की जानकाकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

UP: Entrepreneur Ramesh Verma murdered with a sharp weapon in Baghpat, the family is in shock
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले उद्यमी रमेश वर्मा पाठशाला रोड पर कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी चलाते थे। वह रात में फैक्टरी में ऊपर बने कमरे में अकेले ही रहते थे। रमेश वर्मा की शुक्रवार की रात फैक्टरी के अंदर ही धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Entrepreneur Ramesh Verma murdered with a sharp weapon in Baghpat, the family is in shock
जांच करता डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उनका बेटा संजीव वर्मा शनिवार सुबह फैक्टरी में पहुंचा तो रमेश वर्मा का खून से लथपथ शव फैक्टरी के अंदर कारीगरों के काम करने वाले कमरे में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से खून से सना लोहे का पाइप बरामद किया। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
UP: Entrepreneur Ramesh Verma murdered with a sharp weapon in Baghpat, the family is in shock
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मृतक रमेश वर्मा के बेटे संजीव वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। पुलिस ने कई मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed