फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High profile case: Advocate used to sexually assault girl by threatening to defame

High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

Sat, 17 Jun 2023 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

मेरठ में अधिवक्ता द्वारा नाबालिक किशोरी से यौन शोषण के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। दो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगे हैं। आरोपी की पुष्टि होने पर पुलिस अधिवक्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
High profile case: Advocate used to sexually assault girl by threatening to defame
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि हो जाती है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। वहीं यह हाई प्रोफाइल केस शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता ने उसे कैंप आफिस बुलाने के दौरान उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। इस बीच अधिवक्ता ने कई पार्टियों में भी किशोरी को बुलाया और शोषण किया। 

विज्ञापन


दौराला थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में पुलिस किशोरी के सभी आरोपों को शामिल कर रही है। अधिवक्ता ने किशोरी को कब-कब और कहां-कहां बुलाया था और कौन-कौन लड़कियां पार्टी में आती थी, इन सब पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से किशोरी ने आरोप लगाए हैं, उससे यह सामने आ रहा है कि कई युवतियां और भी थीं, जिन्हें अधिवक्ता कैंप आफिस और पार्टियों में बुलाता था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि किशोरी ने आरोप लगाए हैं कि फरवरी से मई तक कई बार उसे आफिस और पार्टियों में बुलाया गया। इन सब पहलुओं पर जांच शुरू हो गई है। आरोप सही पाए जाने पर अधिवक्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

यह भी पढ़ें: Meerut News: किशोरी का कैंप आफिस में यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

वीडियो वायरल वाली दूसरी किशोरी की तलाश शुरू
अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। शुक्रवार को वह अन्य नाबालिग के यौन शोषण के आरोपी बने हैं। अब पुलिस ने दूसरी किशोरी की भी तलाश शुरू कर दी है। जिसका अधिवक्ता के पास अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।

इस किशोरी के मिलने पर भी पुलिस 164 के बयान कराएगी। इसके बाद अधिवक्ता दूसरे मामले में भी आरोपी बन सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अश्लील वीडियो वायरल में नजर आ रही किशोरी की अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि उसकी शिकायत मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 

खत्म हो चुकी है बार  की सदस्यता
दूसरी नाबालिग ऑफिस गर्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ बार एसोसिएशन ने उनको वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए मेरठ बार एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी थी। पदाधिकारियों ने कहा था कि अधिवक्ता पर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो तैयार करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे विधिक समाज की प्रतिष्ठा तार-तार हो गई है। 

आरोपों की सत्यता  की होगी जांच
किशोरी ने भाजपा के दो नेताओं पर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता के भांजे और महानगर में पदाधिकारी भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक पार्टी के दौरान छेड़खानी की। इसी पार्टी में दूसरे नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने अश्लील बात की। पूरे प्रकरण में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच कराई जाएगी। कौन, किस समय कहां पर था, सीडीआर, लोकेशन और दूसरे साक्ष्य शामिल किए जाएंगे। जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed