{"_id":"67b82160e6428bd90102a3ca","slug":"saharanpur-fierce-collision-between-high-speed-car-and-bike-three-seriously-injured-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
Fri, 21 Feb 2025 06:56 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:56 PM IST
सार
सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना तीतरो के गांव बीराखेड़ी निवासी अशोक पुत्र अमरपाल, अंकुर पुत्र अमरपाल अपने भांजे अनमोल पुत्र रविंद्र (10) के साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह दिल्ली हाइवे पर नानौता चुंगी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अशोक व अंकुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अनमोल पुत्र रविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन