फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: CM Yogi said - SP and Congress give protection to terrorism

Saharanpur: सीएम योगी बोले- आतंक को संरक्षण देती है सपा और कांग्रेस, कोर्ट के हालिया फैसले इसका सबूत

Mon, 04 Aug 2025 03:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 04 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

CM Yogi in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। कई योजनाओं का लोकार्पण किया और जनमंच सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Saharanpur: CM Yogi said - SP and Congress give protection to terrorism
सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास के लिए भी संकल्पित है। विरासत के संरक्षण के लिए मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर बन रहा है। किसी भी मौसम में देशभर के श्रद्धालु आ सकते हैं। इसी तरह महाकुंभ में इतने श्रद्धालु आए, इससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परेशान हैं। उन्हें परेशानी यह हो रही है कि सनातन धर्म का वैभव इतना ऊपर क्यों हो रहा है। उन्हें भारत की विरासत पर गौरव की अनुभूति नहीं हो रही है। 

विज्ञापन



 

कांग्रेस और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आतंकी वारदात होती है तो यह संरक्षण देने के लिए छाती चौड़ी करके आगे बढ़ने का काम करते हैं। हाल ही में दो घटनाओं पर न्यायालय ने निर्णय दिया। महाराष्ट्र के मालेगांव में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने हिंदुओं को अभियुक्त बनाया था, जिसके खुलासे अब हो रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल का यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। कांग्रेस का यह कृत्य देश के खिलाफ अपराध था। कांग्रेस आतंकी हमला करने वालों को क्लीन चिट देती है और सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल खड़ा करती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed