{"_id":"6297b418d7eca609580e7258","slug":"saharanpur-big-action-of-administration-house-demolished-land-worth-five-crores-freed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान किया धस्त, कब्जा मुक्त कराई पांच करोड़ की भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान किया धस्त, कब्जा मुक्त कराई पांच करोड़ की भूमि
Thu, 02 Jun 2022 12:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:17 AM IST
सार
प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई है। साथ ही एक मकान को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
सहारनपुर में चला बुलडोजर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले के नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को चकहरेटी में करीब 12 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। उक्त भूमि पर वर्षों से कुछ लोगों का कब्जा चला आ रहा था, जो इस पर खेती कर रहे थे। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार
विज्ञापन
शासनादेश पर नगर निगम और प्रशासन ने सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को निगम और प्रशासन की साझा टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव और उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चकहरेटी पहुंची। यहां खसरा संख्या 80, 08 और 128 की पैमाइश की तो रास्ते की करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया।
विज्ञापन
उक्त भूमि पर एक मकान का भी निर्माण किया हुआ था। जिसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया और भूमि को कब्जा मुक्त कराकर तार-बाड़ कराई गई। अपर नगरायुक्त ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई भूमि सड़क किनारे है। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर
उन्होंने बताया कि भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। मौके पर ही तार-बाड़ भी करा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति उक्त भूमि के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करता है तो नगर निगम कानूनी कार्रवाई कराएगा। टीम में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, लेखपाल मुकेश कुमार, शिवकुमार, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम आदि मौजूद रहे।