फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

Wed, 01 Jun 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jun 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
UP News: Punjab Sidhu Moosewala Murder case is connection with Muzaffarnagar and searching for criminal Sundar
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुजफ्फरनगर कनेक्शन सामने आया है। पंजाब पुलिस के खुलासे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुंदर नाम के अपराधी का जिक्र है। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि भोपा थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव का सुंदर लंबे समय से लापता है। क्षेत्र में वह कई अपराधों में संलिप्त रहा है। 



पंजाबी गायक की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात में गायक की गाड़ी पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। पंजाब पुलिस ने वारदात का खुलासा किया, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

UP News: Punjab Sidhu Moosewala Murder case is connection with Muzaffarnagar and searching for criminal Sundar
बरामद ऑल्टो कार व गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं और यहीं का सुंदर वारदात में शामिल रहा है। वीडियो स्थानीय पुलिस तक पहुंचा तो पड़ताल शुरू हुई। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पंजाब पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। वीडियो के आधार पर वह पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाएंगे।

UP News: Punjab Sidhu Moosewala Murder case is connection with Muzaffarnagar and searching for criminal Sundar
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो

कुर्की के बाद यूसुफपुर से भाग गया था सुंदर
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि भोपा क्षेत्र के युसूफपुर गांव का रहने वाला सुंदर कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। हत्या के अलावा अन्य कई मुकदमे भी उस पर हैं। करीब सात साल पहले पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी, जिसके बाद से सुंदर लापता है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यही सुंदर तो वारदात में शामिल नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Punjab Sidhu Moosewala Murder case is connection with Muzaffarnagar and searching for criminal Sundar
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

एके-47 के साथ पकड़ा गया था पिंटू माजरा
पिछले दिनों ही शामली में मुजफ्फरनगर के अलावलपुर माजरा गांव का रहने वाला पिंटू माजरा एके-47 और बड़ी संख्या में कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
UP News: Punjab Sidhu Moosewala Murder case is connection with Muzaffarnagar and searching for criminal Sundar
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

जिले में कहां से आई एएन-94
पंजाबी गायक की हत्या में एएन-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं। सवाल यह है कि रूसी राइफल का सौदागर जिले में कौन है। वारदात करने वाले गैंग से जिले का क्या ताल्लुक है। जिले में आए दिन तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी जाती है। एके-47 भी पकड़ी जा चुकी है, लेकिन अब एएन-94 की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो का सच जानने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed