फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: accused ruined the ancestral place built in the farm

सहारनपुर: असामाजिक तत्वों ने खेत में बने पितृ स्थान को किया खंडित, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Tue, 25 Oct 2022 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Oct 2022 04:30 PM IST
सार

असामाजिक तत्वों ने खेत में बने पितृ स्थान को खंडित कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Saharanpur: accused ruined the ancestral place built in the farm
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में माहौल खराब करने की नियत से असामाजिक तत्वों ने खेत में बने पितृ स्थान को खंडित कर दिया l सूचना पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम उग्राहूं निवासी फूल सिंह राणा ने अपने खेत में पितृ स्थान बना रखे हैं l सोमवार शाम को पूजा-पाठ करने के बाद रात्रि में असामाजिक तत्वों ने पितृ स्थान को खंडित कर दिया और एक साइड की दीवार को भी गिरा दिया गयाl इसकी सूचना मिलने पर वहां लोगो की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को सूचना दी गई l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दियाl

यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल कुमार राणा ने बताया कि रात नौ बजे तक सब ठीक था लेकिन देर रात्रि में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नियत से ऐसी हरकत की हैl पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है l वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार नेगी ने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगीl

यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed