फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths died in a road accident in Meerut s Mawana

UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम

Mon, 24 Oct 2022 08:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मवाना (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, मवाना (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Oct 2022 08:38 AM IST
सार

मवाना के गुड़ मंडी निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल का इकलौते पुत्र अक्षित व हस्तिनापुर के रठौरा खुर्द निवासी साहिल नारांग अपनी कार में सवार होकर मवाना की ओर लौट रहे थे। रास्ते में पेड़ से कार टकराने पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident in Meerut s Mawana
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक साहिल नारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की देर रात मेरठ से मवाना वापस लौटते वक्त दो दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे में मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब दो बजे मवाना के गुड़ मंडी निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल का इकलौते पुत्र अक्षित व हस्तिनापुर के रठौरा खुर्द निवासी साहिल नारांग पुत्र चिरंजी नारंग दोनों दोस्त अपनी कार में सवार होकर मवाना की ओर लौट रहे थे। जब मवाना से बाहर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव की शिनाख्त की और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ओर अक्षित परिवार में अकेला बेटा था तो दूसरी ओर साहिल की करीब एक सप्ताह बाद शादी होनी थी।

चार दिसंबर को थी साहिल की शादी
क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द निवासी साहिल नारंग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि आने वाले चार दिसंबर को साहिल की शादी होनी थी और जिसके लिए वह शॉपिंग की तैयारियों में लगा हुआ था। वह अपने दोस्त अक्षित की मदद से शादी के सभी काम शादी से पूर्व ही निपटा रहा था, दोनों किसी जरूरी काम से मेरठ गए हुए थे, जहां पर वह लेट हो गए और देर रात वापस लौटते वक्त ये हादसा हुआ।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड रहता था साहिल
परिजनों ने बताया कि साहिल न्यूजीलैंड में रहकर पढ़ाई और अन्य काम करता था। परिवार के लोगों को साहिल से काफी उम्मीदें थी और करीब एक सप्ताह पूर्व ही वापस लौटा था और शादी की तैयारियों में लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed