{"_id":"68a1d46baa4af0967009d279","slug":"saharanpur-1-78-996-cusecs-of-water-released-from-hathnikund-barrage-yamuna-swelled-due-to-heavy-rains-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 1.79 लाख क्यूसेक पानी, यमुना उफनाई, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 1.79 लाख क्यूसेक पानी, यमुना उफनाई, दहशत में लोग
Sun, 17 Aug 2025 06:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:39 PM IST
सार
रविवार की सुबह चार बजे से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटीय गांवों में बसे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं यह बारिश अधिकतर फसलों के लिए लाभकारी बताई जा रही है।
विज्ञापन
उफनाई यमुना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को मैदान के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश से हथिनीकुंड बैराज लबालब हो गया। रविवार को लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर घंटे छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़ती गई। शाम चार बजे 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुना नदी में उफान आ गया। बैराज से पानी छोड़ने की सूचना और यमुना के बढ़े जलस्तर से तटीय गांवों में बसे लोगों में दहशत पैदा कर दी, क्योंकि पूर्व में यमुना का जलस्तर बाढ़ का कारण बन चुका है।
विज्ञापन
जनपद में चार दिन से हल्के बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं थी। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने का अनुमान जताया था और हुआ भी यही। रविवार की सुबह करीब चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में रुक गई। इसके बाद सुबह 7:30 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की कई सड़कें नदियों सरीखी नजर आईं, जिन पर भारी मात्रा में पानी बहता नजर आया। वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ में पुराना कलसिया रोड नदी की तरह नजर आया। गढ़ी मलूक और नूर बस्ती के बीच के मार्ग पर भी घुटनों से ऊपर तक पानी रहा। घंटाघर से श्रीराम चौक तक जलभराव हुआ।
नंदपुरी कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग की कॉलोनियों, हसनपुर, ओजपुरा, नवीन नगर, चंद्रनगर आदि में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई।
नंदपुरी कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग की कॉलोनियों, हसनपुर, ओजपुरा, नवीन नगर, चंद्रनगर आदि में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई।
पांवधोई नदी धोबीघाट पर सड़क के बराबर बहती नजर आई। पीछे की कॉलोनियों में थोड़ा पानी बाहर आया। चूंकि पांवधोई ढमोला नदी की सहायक नदी है। ऐसे में ढमोला नदी के जलस्तर में भी वृद्धि रही। उधर, हथिनीकुंड बैराज से शाम चार बजे 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया। पानी छोड़े जाने की सूचना और यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में आ गए।
उधर, बारिश कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। जो न्यूनतम तापमान शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 25 डिग्री हो गया। जो अधिकतम तापमान शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 33 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
ये भी देखें...
Saharanpur: घर में ही गला काटकर युवक की हत्या, चारपाई से लेकर सड़क तक बिखरा था खून
ये भी देखें...
Saharanpur: घर में ही गला काटकर युवक की हत्या, चारपाई से लेकर सड़क तक बिखरा था खून
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
समय------क्यूसेक पानी
11 बजे----70,333
12 बजे----91,985
एक बजे----1,09,029
दो बजे----1,04,323
तीन बजे---1,28,280
चार बजे---1,78,996
समय------क्यूसेक पानी
11 बजे----70,333
12 बजे----91,985
एक बजे----1,09,029
दो बजे----1,04,323
तीन बजे---1,28,280
चार बजे---1,78,996
गन्ने और धान को फायदा, सब्जियों को नुकसान
इन दिनों जनपद के बड़े क्षेत्रफल में गन्ना और धान की फसल खड़ी है, जिसको सिंचाई की जरूरत सबसे अधिक रहती है। ऐसे में इन दिनों की बारिश दोनों फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। किसान अरुण, राजपाल और हरपाल का कहना है कि बारिश दोनों फसलों के लिए खाद का काम करती है। साथ ही सब्जियों के लिए यह बारिश अच्छी नहीं है, क्योंकि सब्जियां खराब होती हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण सब्जियों के दाम भी इन दिनों बढ़ जाते हैं।