फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man murdered by slitting his throat in his own home, blood was scattered

Saharanpur: घर में ही गला काटकर युवक की हत्या, चारपाई से लेकर सड़क तक बिखरा था खून

Sun, 17 Aug 2025 12:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 17 Aug 2025 12:04 PM IST
सार

गांव सांपला बेगमपुर में अंकित का शव आधा चारपाई और आधा जमीन पर लटका मिला। घर में ही खून ही खून बिखरा पड़ा था, जिसके निशान बाहर सड़क तक जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Young man murdered by slitting his throat in his own home, blood was scattered
अंकित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़ के गांव सांपला बेगमपुर में छत पर सोए युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला, जबकि घर के बाहर सड़क पर खून बिखरा पड़ा था। सीओ व कोतवाल ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की बाबत जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

गांव सांपला बेगमपुर निवासी अशोक वाल्मीकी ने बताया कि उसका अविवाहित पुत्र अंकित (25) अपने चाचा के लड़के अतुल के साथ घर की छत पर सोया था। रविवार सुबह करीब चार बजे उसने अंकित को नीचे कमरे में चारपाई पर पड़ा देखा। बताया कि अंकित आधा चारपाई पर व आधा नीचे लटका हुआ था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार का घाव और खून लगा हुआ था। यह सब देख उसकी चीख निकल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गये और चीखने चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोसी आ गये। बताया कि घर के बाहर ही सड़क पर खून पड़ा हुआ था। सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल अविनाश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

मजदूरी करता था अंकित
मृतक अंकित की चार बहनें और दो भाई हैं। अंकित एक बहन और एक भाई से छोटा तीसरे नंबर का था। घर में ही रहकर मजदूरी पर काम करता था। बड़ा भाई अपने मामा के यहां और छोटा भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

ये भी देखें...
Saharanpur: घर में ही युवती के गले पर चाकू से हमला, सूट-सलवार पहने था हमलावर, अंधेरे में की वारदात    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed