फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will not leave passengers at bases and stops

अड्डों और स्टापेज पर यात्री नहीं छोड़ेंगी रोडवेज बसें

Mon, 02 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not leave passengers at bases and stops
सहारनपुर। होली पर ट्रेनों की किल्लत और रोडवेज बसों में यात्रियों की मारामारी की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने सभी संविदा चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि अड्डों या रास्ते के स्टापेज पर अधिक से अधिक यात्रियों को लिया जाए। रोडवेज बसें यात्रियों को छोड़कर नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इसके तहत छह से 15 मार्च तक लगातार बसें संचालित करने और यात्रियों को सफर कराने पर नियमित और संविदा श्रेणी के चालकों-परिचालकों को एक समान प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों ट्रेनों की किल्लत का पता चला है। इसलिए सभी चालकों-परिचालकों से यह भी कहा गया है कि वे यात्रियों के लोड बढ़ने की स्थिति पर लगातार फीडबैक देते रहें ताकि जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे या जरूरत वाले रूट पर गाड़ियों को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

रोजाना 35500 यात्री करते हैं सफर
सहारनपुर रोडवेज डिपो से संचालित बसों से रोजाना करीब 35500 यात्रियों को सफर कराया जाता है। इनमें 315 बसें रोडवेज की हैं, जबकि 55 बसें अनुबंधित श्रेणी की हैं। ये बसें रोजाना करीब 60 हजार किलोमीटर तक की दूरी तय करती हैं। होली पर यात्रियों की संख्या बढ़कर 50 हजार या इससे ऊपर तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 300 किलोमीटर प्रतिदिन से अधिक दूरी तक बसें चलाने और नौ दिन तक लगातार काम करने पर एकमुश्त 3150 रुपये दिए जाएंगे
- 300 किलोमीटर प्रतिदिन से अधिक दूरी और दस दिन तक लगातार काम करने पर 4000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे
- वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी नौ दिन तक लगातार काम करने पर एक हजार रुपये और दस दिन तक लगातार काम करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed