फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD will strongly fight municipal elections: Neerpal

रालोद मजबूती से लडेगा नगर निकाय चुनाव: नीरपाल

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
RLD will strongly fight municipal elections: Neerpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में रालोद कार्यकर्ता ने महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

रविवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ रालोद नेता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डों में चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी के ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को समय से बिजली, पानी मुख्य चुनावी एजेंडा रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं। युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर एवं अरविंद मलिक ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि छापेमारी के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है, बिजली के बिल गलत तरीके से भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके घरों में एक पंखा, चार बल्ब है, लेकिन बिल हजारों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी अपने रवैये में सुधार लाएं। ऐसा नहीं होने पर रालोद कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान नरेंद्र सिरोही, भगत सिंह, अमित पंडित, पप्पू चौधरी, राजन वाल्मीकि, तरुण मलिक, दीपक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, जितेन्द्र, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed