फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD President Jayant Singh honored players,says India is lagging behind in sports due to lack of encourgment

UP: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, बोले-प्रोत्साहन के अभाव में भारत खेलों में पीछे

Thu, 26 Oct 2023 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली प्राची के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधन में कहा कि खेलों में प्रोत्साहन की भावना कम होने के कारण भारत खेलों में पीछे है।

विज्ञापन
RLD President Jayant Singh honored players,says India is lagging behind in sports due to lack of encourgment
प्राची को सम्मानित करते जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में सरसावा से करीब चार किलोमीटर दूर झबीरण गांव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी  पहुंचे। जहां पर एशियन खेलों की पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सरसावा के गांव झबीरण में एशियाई खेलों में 400 मीटर रेस स्पर्धा की रजत पदक विजेता प्राची चौधरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्राची के पिता जयवीर चौधरी ने जयंत चौधरी को तिरंगे रंग की पगड़ी पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन

 

जयंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं हैं परंतु प्रोत्साहन के अभाव में भारत खेलों में पीछे है। भारत का खेल बजट मात्र 3400 करोड़ रुपए है जो 140 करोड़ की भारत की जनता पर मात्र 24 रुपए प्रति व्यक्ति बैठता है । यह सरकार की खेल नीति पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

 

जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं  के लिए लगाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत में गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए अपनी सांसद निधि खर्च कर रहे हैं।

जयंत चौधरी ने झबीरण के ग्रामीणों से कहा कि वे गांव में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजें। एक सप्ताह के भीतर उनके प्रस्ताव को स्वीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed