फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reputation of Ministers and MLA at stake

Nikay Chunav 2023: सहारनपुर में मंत्रियों और विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर, इन तीन नामों पर टिकी निगाहें

Tue, 02 May 2023 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Reputation of Ministers and MLA at stake
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला
नगरीय निकाय चुनाव निर्याणक मोड़ पर आ गया है। सहारनपुर में इस चुनावी रण में राज्यमंत्री दिनेश खटीक, बृजेश सिंह के अलावा विधायक आशु मलिक की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके परिजन और परिचित चुनाव मैदान में है। इनके अलावा पूर्व विधायकों के लिए भी निकाय चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। उन्होंने ने भी कस्बों की सरकार बनाने के लिए अपने परिजनों और परिचितों को चुनाव लड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर देहात के सपा विधायक आशु मलिक यहां नगर निगम सहारनपुर महापौर पद से अपने छोटे भाई नूर हसन मलिक को चुनाव लड़ा रहे हैं। सपा को यहां से पहले चुनाव लड़ने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं मिला, अंतिम समय आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक के नाम की घोषणा की गई। अब सपा विधायक के लिए छोटे भाई का महापौर का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

विज्ञापन

सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हस्तिनापुर के विधायक और प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन वर्षा मोगा खटीक चुनाव मैदान में है। वर्षा के पति बिजेंद्र मोगा निवर्तमान चेयरमैन है। भाजपा नेता वर्षा के टिकट का विरोध में अपने पदों से इस्तीफे देकर अन्य निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे है। जिसे देखते हुए राज्यमंत्री दिनेश खटीक बहन के प्रचार में बीते तीन दिनों से सरसावा में ही डेरा डाले हुए हैं।


देवबंद विधायक व लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी अपने परिचित विपिन कुमार को चुनाव लड़ा रहे हैं। तमाम अटकलों के बीच राज्यमंत्री अपने चेहते को टिकट दिलवाने में सफल रहे। अब यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ गया है।

उनके सामने पूर्व विधायक माविया अली ने अपनी पत्नी जहीर फात्मा का चुनाव में उतारा है। जहीर फात्मा सपा के टिकट से चुनाव लड़ रही है। इस तरह देवबंद चेयरमैन पद को लेकर राज्यमंत्री और पूर्व विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर है।

बेहट के पूर्व विधायक नरेश सैनी की प्रतिष्ठा भी निकाय चुनाव में दांव पर है। नरेश सैनी बेहट से भाजपा के संजीव कर्णवाल और छुटमलपुर से मंजू शर्मा को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा रहे हैं। छुटमलपुर में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed