सहारनपुर। मेरठ में आयोजित फिल्म महोत्सव में सहारनपुर के रवि कर्णवाल द्वारा लिखित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म %कैसे% की बाल कलाकार रीत छाबड़ा को बेस्ट बाल कलाकार का पुरस्कार मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही कला प्रेमियों ने रवि और रीत को बधाई दी है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में रवि कर्णवाल, स्वाति सैनी और रीत छाबड़ा शामिल हैं। रवि कर्णवाल ने बताया फिल्म में यह दर्शाया गया है की आज भी हमारे देश में कुछ परिवार ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि उनके यहां बेटी का जन्म नहीं होना चाहिए। यदि लड़की का जन्म हो जाता है तो या तो खुशियां नहीं मनाई जाती हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां बेटियां घर में पिता की लाडली होती हैं, जो पिता के ज्यादा करीब होती हैं। बेटी पिता की परी और घर में सबसे प्यारी होती है, पिता और बेटी में गहरा प्यार और स्नेह होता है। एक पिता अपनी बेटी को उसके जीवन की सारी खुशियां देना चाहता है, लेकिन चाहकर भी वह उसे वह खुशी नहीं दे पाता जो बेटी चाहती है। इस कहानी में एक बेटी का अपने पिता से यही सवाल है। जब बेटे अपने पिता के साथ रह सकते हैं, तो बेटी क्यों नहीं। वरिष्ठ रंगकर्मी योगेश पंवार, शुभम शर्मा, धीरज बत्रा, हिमांशु सेन, चंदन, रवि किरण, योगेश धीमान, रितिका आदि ने रीत को बधाई दी।