फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway News: Waiting is not over, 12 trains will be closed from December due to fog

Railway News: वेटिंग खत्म नहीं हुई, एक दिसंबर से और अधिक बढ़ेगी दिक्कत, कोहरे के चलते बंद हो जाएंगी 12 ट्रेनें

Mon, 20 Nov 2023 08:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Nov 2023 08:42 PM IST
सार

नवंबर माह में ज्यादातर ट्रेनें फुल चल रही हैं। वहीं एक दिसंबर से रेल यात्रियों की दिक्कत और बढ़ने वाली है। कोहरे के कारण दस से ज्यादा ट्रेने बंद हो जाएंगी। वंदेभारत एक्सप्रेस, सुपर, इंटरसिटी में इसी माह से सीट मिलने लगेगी।

विज्ञापन
Railway News: Waiting is not over, 12 trains will be closed from December due to fog
ट्रेनें

विस्तार

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अभी राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। हावड़ा मेल, बेगमपुरा, नौचंदी, सदभावना एक्सप्रेस में अगले महीने भी वेटिंग है। वहीं, एक दिसंबर से कोहरे के चलते 12 ट्रेनें भी बंद हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


त्योहारों में भीड़ और वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। जिनका संचालन हो रहा है। इसके बाद भी यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में तीन दिसंबर, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस में 26 दिसंबर, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में 10 दिसंबर, 12904 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में 10 जनवरी 2024 तक वेटिंग है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिल्ली-NCR में पहला और देश में पांचवा सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, AQI 353, नवंबर में रविवार की रात रही ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

22458 देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस में 28 नवंबर, 14682 जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस में 22 नवंबर, 14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 23 नवंबर और 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस में तीन दिसंबर तक वेटिंग चल रही है। यानी इन ट्रेनों में सीट खाली नहीं है।
 

एक दिसंबर से रेलवे कोहरे के चलते अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें को बंद कर देगा। वेटिंग और अगले महीने से ट्रेनें बंद होने के चलते यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed