फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, first in Delhi-NCR and fifth most polluted city in the country, AQI 353, cold Sunday night in November

UP: दिल्ली-NCR में पहला और देश में पांचवा सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, AQI 353, नवंबर में रविवार की रात रही ठंडी

Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर की हवा एक बार फिर से खराब हो रही है। क्षेत्र में मेरठ प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर है जबकि देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 353 दर्ज किया गया। दिन भर स्मॉग छाया रहा। शहरवासियों का सांस लेना दूभर हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut, first in Delhi-NCR and fifth most polluted city in the country, AQI 353, cold Sunday night in November
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआर में फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। प्रदूषण के चलते हाल बेहाल हो गया है। देश के प्रदूषित शहरों में मेरठ सोमवार को देश में पांचवा और एनसीआर में पहले स्थान रहा है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 353 दर्ज किया गया, जो एनसीआर में सबसे ज्यादा रहा है। दिन भर स्मॉग के छाने से सांसें पर भी संकट बना हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में देश के 238 शहरों की सूची में मेरठ पांचवे स्थान पर रहा है। जबकि एनसीआर में पहला स्थान रहा है। देश में हनुमानगढ़ 419, बेगुसराय 361 बहादुरगढ़ 371 बीकानेर 367 मेरठ 353 दर्ज किया गया, जबकि एनसीआर में पहले स्थाना रहा है और दूसरा स्थान दिल्ली 350 दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक तक शहर से लेकर देहात तक स्मॉग छाया रहा। जिस कारण से लोगों को सांसों में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: भाजपा के जिला और क्षेत्र प्रभारी की सूची जारी, पश्चिमी यूपी में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
शहर में सबसे ज्यादा बेगमपुल प्रदूषित रहा है। यहां का एक्यूआई 410 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 357, गंगानगर 340, पल्लवपुरम 349, दिल्ली रोड 390 दर्ज किया गया। दिन भर छाये रहे स्मॉग के चलते आंखों में भी जलन महसूस की गई। दिन भर शहर की हवा खराब रही है, शाम होते होते हवा और भी खराब हो गई।

शहर में प्रदूषण का हाल
बेगमपुल 410
जयभीमनगर 357
पल्लवपुरम 349
दिल्ली रोड 390
मेडिकल 377
तेज गढी चौराहा 360

एक्यूआई का लेवल हवा की गुणवत्ता
00-50 बेहतर
50-100 संतोषजनक
101 200 सामान्य
201-300 बहुत खराब
401 500 गंभीर
500 से ऊपर बहुत खतरनाक

ये रहा प्रदूषण का हाल
दिल्ली 350
गाजियाबाद 326
बागपत 316
मुजफ्फरनगर 226
शामली 215
नोएडा 335
ग्रेटर नोएडा 322
हापुड 300

रविवार की रात नवंबर में सबसे सर्द रही
मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच रविवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही है। रात का तापमान गरते हुए 10 डिग्री पर पहुंच गया। रात में मौसम सर्द हो रहा है और दिन में भी मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के चलते दिन के तापमान में भी और गिरावट आएगी।

सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तामपान 26.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि रविवार की रात सबसे सर्द रही है। रात का तापमान गिरता जा रहा है, जिस कारण से मौसम ठंडा बना हुआ है। अभी दिन का तापमान दो तीन दिन में और गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed