फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid in Sadak Dudhli; 5,797 kg of colored kachri-maida seized.

Saharanpur News: सड़क दूधली में छापा, 5,797 किलो रंगीन कचरी-मैदा जब्त

Thu, 13 Aug 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raid in Sadak Dudhli; 5,797 kg of colored kachri-maida seized.
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को सड़क दूधली में छापा मारकर 5,797 किलोग्राम रंगीन कचरी और उसके निर्माण में होने वाला मैदा जब्त किया है। दोनों खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 1.93 लाख रुपये है। कचरी व मैदा 313 बोरियों में भरा था। चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम देहरादून रोड स्थित गांव सड़क दूधली पहुंची। यहां कोहिनूर फूड्स का निरीक्षण किया। मौके पर दानिश खाद्य कारोबार करते मिले। निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए तैयार 275 बोरियों में रंगीन कचरी मिली। टीम ने तैयार कचरी का नमूना जांच के लिए लिया। इसके अलावा कचरी के निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मैदा का भी नमूना लिया गया। 275 बोरियों में 4,125 किलो कचरी मिली, जिसकी कीमत करीब 1,44,375 रुपये है। इसी तरह 38 बोरियों में 1,672 किलो मैदा मिला, जिसकी कीमत करीब 48,488 रुपये है।
विज्ञापन

इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने सड़क दूधली स्थित पूनम बेकरी पर छापा मारा। यहां खाद्य कारोबारी मुकेश की मौजूदगी में बिक्री के लिए तैयार रस्क का नमूना लिया गया। रस्क तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे मैदा का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल ने बताया कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, जवाहर लाल, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed