{"_id":"63cadcc1d6714644090c378f","slug":"rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-voice-of-countrys-conscience-rawat-saharanpur-news-c-14-1-86606-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की अंतरात्मा की आवाज : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की अंतरात्मा की आवाज : रावत
Fri, 20 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेहट़ रोड स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद साबरी के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के जनमानस की अंतरात्मा की आवाज है। यात्रा ने देश के सौहार्द को मजबूत करने का काम किया है।
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चकराता मार्ग स्थित एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश की जड़ों को मजबूत किया है, जो हमारे पूर्वजों की विरासत है। साझी शहादत-साझी विरासत की संस्कृति की विचारधारा को भाजपा सरकारों ने नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग वर्गों को एक साथ लाने में सक्षम रहे हैं और उन्हें यह एहसास कराया है कि हमारे देश में एकता सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। विविधता का सम्मान किए बिना हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता है।
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के मकसद से समाज में यात्राओं के जरिए नफरत फैलाई, लेकिन राहुल गांधी प्रेम का संदेश लेकर निकले हैं और देश की जनता ने जता दिया कि वह नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं है।