फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Praying goodbye by staying in homes and offering prayers

घरों में रहकर ही अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Praying goodbye by staying in homes and offering prayers
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच अलविदा जुमे की नमाज घरों में रहकर अकीदत के साथ अदा की गई। कोरोना को लेकर सरकार की जारी गाइडलाइन को देखते हुए जामा मस्जिद में वहां के जिम्मेदार कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद कोरोना से निजात दिलाए जाने की दुआ की गई। मस्जिद के द्वार बंद ही रहे।
विज्ञापन

चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा सहित पांच से आठ लोगों ने ही अलविदा जुमे की नमाज अदा की। जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिद के द्वार बंद रहे। पहले ही लोगों से अपील कर दी गई थी कि वह अलविदा जुमे की नमाज अपने घरों पर ही रहककर अदा करें।
विज्ञापन

उधर, जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाई यान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसरियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाह बिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में मस्जिद में चार से पांच लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा लोगों ने घरों पर अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के बाद पूरी दुनिया में फैले कोरोना संक्रमण से निजात दिलाए जाने की प्रार्थना की। उधर, पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed