फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poet Vinod Bhring's work Prose Tumhari, Chhand Tamhare inaugurated

कवि विनोद भृंग की कृति गद्य तुम्हारी, छंद तम्हारे का लोकार्पण

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Poet Vinod Bhring's work Prose Tumhari, Chhand Tamhare inaugurated
सहारनपुर। साहित्यिक संस्था ‘समन्वय’ के तत्वावधान में कवि विनोद भृंग द्वारा संपादित कृति ‘गद्य तुम्हारी छंद तुम्हारे’ का बुधवार को लोकार्पण हुआ। स्वामी राम तीर्थ केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, साहित्यकार डॉ. सम्राट सुधा, डॉ. वीरेंद्र आजम व समन्वय के अध्यक्ष डॉ. ओपी गौड़ ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे रुड़की से आए साहित्यकार डॉ. सम्राट सुधा ने कहा कि विनोद भृंग द्वारा संपादित काव्य संग्रह ‘गद्य तुम्हारी छंद तुम्हारे’ सहारनपुर की काव्यात्मक संपदा व काव्यात्मक इतिहास को सुंदर रूप में उपस्थित करता है। यह संग्रह नगर का काव्य प्रतिबिंब भी है। मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि काव्य हमेशा से भावों के समंदर से उमड़ता रहा है, जिसमें विद्वता और निरक्षरता का कोई भेद नहीं। उन्होंने कहा कि यह शोध छात्रों के लिए उपयोगी ग्रंथ है। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम ने कहा कि ‘गंद्य तुम्हारी छंद तुम्हारे’ संग्रह उनके शुभ संकल्पों, पवित्र संस्कारों और पावन परंपराओं का कलश है। डॉ. विपिन कुमार गिरि ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राजीव उपाध्याय यायावर ने कवि विनोद भृंग का परिचय प्रस्तुत किया। कवि हरिराम पथिक, जया वशिष्ठ, नरेंद्र मस्ताना, अक्षरा उपाध्याय ने दिवंगत रचनाकारों की कविताएं प्रस्तुत की। संचालन डॉ. आरपी. सारस्वत किया। डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. अजय जैन, रमेश चंद्र छबीला, सुनील जैन राणा, रामकुमार शर्मा, पंडित रोहित वशिष्ठ, अरविंद मित्तल, सर्वेश्वर प्रभाकर, गंगेश्वर प्रभाकर, आशुतोष शर्मा, हेम शलभ, सुनील वशिष्ठ, कांता शर्मा, वीणा सारस्वत, डॉ. सुमेधा नीरज, रेखा, विजय शर्मा, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed