फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pedestrians dispatched

पदयात्रियों को रवाना किया

Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians dispatched
सहारनपुर, नानौता। माता शाकंभरी देवी पदयात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं को समाजसेवी रोबिन जैन व डॉ. एनसी शर्मा ने फीता काटकर व माता को चुनरी अर्पण करते हुए जत्थे को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की निर्विघ्न व मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग, राजकुमार उपाध्याय, बिट्टू कश्यप, शक्ति कश्यप, खेमचंद कश्यप, टीनू कश्यप, शिव कुमार कश्यप, धीरज रुहेला, नितिन रुहेला आदि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक पखवाड़े पूर्व तीर्थ यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों के लौटने पर नगर विकास मोर्चा द्वारा पुष्प देकर भव्य स्वागत किया गया। बुधवार को नगर के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर तीर्थ यात्रा से वापस लौटे 52 तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं वे जयकारों से भव्य स्वागत किया गया। तीर्थ यात्रा के संयोजक धर्मपाल अरोड़ा व यात्री पूर्व चीनी मिल डायरेक्टर रामभूल सिंह पुंडीर ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व उत्साह के साथ तीर्थयात्री नानौता से रवाना हुए थे। तीर्थ यात्रियों ने देश भर में के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए अनेक ज्योतिर्लिंगों व पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। स्वागत करने वालों में नगर विकास मोर्चा के सदस्य डॉ एनसी शर्मा, रोबिन जैन, सतीश गर्ग, खेमचंद कश्यप, ईश्वर शर्मा, नीरज शर्मा, राजेंद्र गर्ग, यशपाल सैनी, विमल सैनी, हैप्पी अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, राजकुमार उपाध्याय, कुशलपाल सिंह, रामकिशन सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed