फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops! So cool, fog speed of stopped vehicles

उफ ! इतनी ठिठुरन, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Oops! So cool, fog speed of stopped vehicles
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बारिश के बाद बुधवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़कर आई। घना कोहरा बारिश की बौछारों की तरह बरस रहा था, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल आने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि रात आठ बजे फिर से  कोहरा आने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


जनपद में सोमवार की पूरी रात रुक रुककर बारिश होने के बाद मंगलवार की शाम भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिसके बाद तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा।
विज्ञापन


कोहरा पानी की हल्की बौछारों की तरह बरसता रहा, जिसकी वजह से दुपहिया वाहन पर चलने वालों के कपड़े तक गीले हो गए। हाईवे पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। आलम यह रहा कि भारी वाहन और कारों की गति पर  ब्रेक सा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से बचने के लिए वाहन हेडलाइट जलाकर निकले। उधर, नौनिहाल भी कोहरे के बीच से गुजरकर स्कूल पहुंचे। ठंड बढ़ जाने की वजह से अनेक जगहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। देवबंद। बारिश होते ही सर्दी भी एकाएक बढ़ गई है। मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली है।


बुधवार को सुबह होते ही आसमान कोहरे की चादर से ढक गया। जिसके चलते दोपहर बाद तक लोगों को कोहरे से जूझना पड़ा। कोहरे का असर इतना था कि लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।  त्रिवेणी शुगर मिल की मौसम वैधशाला के प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान में अभी गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed