{"_id":"5f95b9ac8ebc3ee3e87c507f","slug":"one-killed-in-road-accident-two-youths-are-serious-saharanpur-news-mrt5079276167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो युवक गंभीर
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। विगत चौबीस घंटे में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पहली घटना शनिवार की रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे की है। नगर के एक कारोबारी के यहां पर हरिदास (45 वर्ष) पुत्र सुक्कड़ निवासी नानौता देहात के गांव शेखुपूरा ट्रैक्टर चलता था। शनिवार की रात में वह काम से निपटकर साइकिल पर सवार होकर घर का सामान लेकर गांव जा रहा था कि जैसे ही वह नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित अनुभव गार्डन कॉलोनी से कुछ आगे निकला तो किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों तक पहुंचाई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दूसरा हादसा रविवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। बेहट क्षेत्र के गांव कलसिया निवासी सतवीर पुत्र सुधीर अपने साथी हनी पुत्र सुखपाल के साथ बाइक पर सवार होकर नानौता आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक नगर के सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भेजा। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल भेजा।